इंदौर.. कैलाश विजयवर्गीय बने बजरबट्टू... रंगपंचमी की ऐतिहासिक गैर...

इंदौर। इंदौर में हास्य कवि सम्मेलन बजरबट्‌टू में हर बार की तरह भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय अलग वेशभूषा में नजर आए। इस बार वे कॉमिक्स के मशहूर किरदार 'चाचा चौधरी' बने। वहीं पूर्व विधायक और भाजपा नेता जीतू जिराती 'साबू' के लुक में नजर आए। हिन्द मालवा संस्था ने रंगपंचमी की पूर्व संध्या पर कवि सम्मेलन का आयोजन किया। इसमें देशभर के कवियों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत की। कवि सम्मेलन से पहले शोभायात्रा निकाली गई। इसमें हजारों लोग शामिल हुए।
चाचा चौधरी वाले लुक के बारे में विजयवर्गीय ने कहा कि इस बार ग्रामीण क्षेत्र के बुजुर्ग के किरदार में हूं। जिसके पास अनुभव की पूंजी है। बुजुर्गों को सम्मान देने के लिए मैंने यह किरदार निभाया। मेरे साथ साबू के रूप में जीतू जिराती भी हैं।
कवियों ने श्रोताओं को खूब गुदगुदाया
शोभायात्रा मल्हारगंज में खत्म होने के बाद यहां बजरबट्‌टू कवि सम्मेलन शुरू हुआ। राष्ट्रीय कवि सत्यनारायण सत्तन सहित युवा कवियों ने अपनी कविताएं सुनाई। शुरू में युवा कवियों ने अपनी कविता में जहां पाकिस्तान व चीन व विदेशियों पर तीखे प्रहार कर भारत खासकर गांवों का कद बताया तो अन्य कवियों ने भी श्रोताओं को खूब गुदगुदाया। इस दौरान खूब हंसी-ठिठोली हुई। सम्मेलन में डॉ. विष्णु सक्सेना (अलीगढ़), जॉनी बैरागी राजोद, दिनेश देशी घी बेरछा, योगिता चौहान इटावा, दीपक पारिक (भीलवाडा), अर्जुन अल्हड़ (कोटा) और सुक्रवार शशिकांत ‘शशि' शामिल को सुनने के लिए श्रोताओं ने लम्बा इंतजार किया।
रंगपंचमी की गेर... एक लाख लोग शामिल 
रंगपंचमी पर इंदौर में निकल रही गेर से आसमान सतरंगी हो गया था। जहां तक नजर जा रही थी, वहां तक जमीन से लेकर आसमान तक उड़ते रंग-गुलाल नजर आ रहे थे। लोगों का उत्साह चरम पर था। जैसे-जैसे गेर आगे बढ़ रही है, लोगों का हुजूम बढ़ता चला गया। करीब एक लाख से ज्यादा लोग इसमें शामिल  थे। शहर की इस ऐतिहासिक गेर में लोग परिवार के साथ पहुंचे। तीन किमी से लंबी गेर निकलने का सिलसिला दोपहर 2 बजे तक चलेगा। कॉलोनियों और गली-मोहल्लों में लोग एक-दूसरे को रंग लगा रहे हैं। वहीं सराफा बाजार और गोपाल मंदिर के आसपास भी लोग रंग खेलते नजर आ रहे थे।

0/Post a Comment/Comments