भोपाल।मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनते ही 500 रुपए में गैस सिलेंडर मिलेगा।कांग्रेस सरकार महिलाओं को 1500 रुपए महीना देगी। ये ऐलान पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ ने नरसिंहपुर की सभा में किया।
नरसिंहपुर में कमलनाथ ने कहा कि शिवराज सरकार केवल इवेंट करती है, कांग्रेस ने डेढ़ साल में काम करके दिखाया। हमने किसानों के कर्ज माफ करना शुरू किए थे, बीच में ही हमारी सरकार गिरा दी गई। आज मध्य प्रदेश में आदिवासियों पर अत्याचार हो रहे हैं, उन्हें पुलिस की गोली खानी पड़ रही है। हर क्षेत्र में भ्रष्टाचार हो रहा है। नौजवानों को काम नहीं मिला रहा है। झूठ की सरकार है। समाज को बांट कर वोट लिए जा रहे हैं।
Post a Comment