Billi Billi Song Out: सलमान खान और पूजा हेगड़े ने डाल दी ‘बिल्ली बिल्ली’ गाने में जान, चौंक गए फैंस

Billi Billi Song Out: सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan कभी ईद कभी दिवाली) का दूसरा गाना ‘बिल्ली बिल्ली’(Billi Billi) आउट हो गया है। इस गाने में सलमान खान और पूजा हेगड़े के अलावा फिल्म के कई अन्य स्टार्स भी धमाल मचाते नजर आ रहे हैं।

ईद पर मिलेगा फैंस को गिफ्ट (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan)

हर साल की तरह इस साल भी सलमान खान अपनी फिल्म ईद के मौके पर रिलीज कर रहे हैं। ‘किसी का भाई किसी की जान’ ईद के मौके पर रिलीज होने जा रही है। एक-एक करके मेकर्स फिल्म से जुड़े गाने रिलीज कर रहे हैं। अभी कुछ दिन पहले ही सलमान खान और पूजा हेगड़े पर फिल्माया गया गाना ‘नइयो लगदा’ आउट हुआ था।

अब इसके बाद सलमान खान और पूजा हेगड़े पर फिल्माया गया गाना बिल्ली बिल्ली धूम मचा रहा है। इस गाने में फिल्म के अन्य कैरेक्टर्स भी दिखाई दे रहे हैं। फिल्म का सॉन्ग पूरी तरह से पार्टी थीम पर बेस्ड है। इस गाने का वीडियो खुद भाईजान ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

कल रिलीज हुआ था टीजर (Billi Billi Teaser)

कल इसका टीजर रिलीज किया गया था। गाने के टीजर में सलमान खान सूट-बूट में नजर आ रहे थे। जिसके बाद इसके गाने को लेकर लोगों में पहले से ही बिज बन गया था। आज पूरा सॉन्ग आउट हो गया। बिल्ली बिल्ली को सिंगर सुखबीर ने अपनी आवाज दी है। बता दें कि इस फिल्म में सलमान खान, पूजा हेगड़े, पलक तिवारी, राघव जुयाल, जस्सी गिल, शहनाज गिल के साथ ही साथ सिद्धार्थ निगम भी नजर आने वाले हैं।

ये भी पढ़ेंः जब जर्नलिस्ट के सवाल पर रणबीर कपूर ने किया पलटवार, हंसी से लोट-पोट हो गए सब

एक बार फिर धमाल मचाएंगे सलमान खान

दबंग 3 (Dabang 3) के बाद अब सलमान खान की यह फिल्म किसी का भाई किसी की जान बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है। दरअसल उनकी फिल्म राधे को कोविड (Covid) के चलते ओटीटी प्लेटफॉर्म (OTT Platform) पर रिलीज करना पड़ा था। फिल्म ने कुछ खास प्रदर्शन भी नहीं किया था।

The post Billi Billi Song Out: सलमान खान और पूजा हेगड़े ने डाल दी ‘बिल्ली बिल्ली’ गाने में जान, चौंक गए फैंस appeared first on E24 Bollywood.

0/Post a Comment/Comments