Akanksha Dubey Suicide: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत, वाराणसी में होटल के कमरे में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

Akanksha Dubey Suicide: भोजपुरी इंडस्ट्री से आई दुखद खबर ने सभी को हैरान कर दिया है। भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) ने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। आकांक्षा ने बनारस के एक होटल में आत्महत्या कर ली है। उनके निधन से सभी फैंस से लेकर से सेलिब्रिटीज तक, हर किसी के मन में यही सवाल उठ रहा है कि आखिर इतनी कम उम्र में आकांक्षा ने क्यों किया?

एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने मरने से 17 घंटे पहले एक वीडियो बनाया था। जो उन्होंने अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। आकांक्षा इस रील वीडियो में भोजपुरी गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं।

पिता बनाना चाहते थे आकांक्षा को आईपीएस (Akanksha Dubey Suicide)

आकांक्षा भोजपुरी इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम हैं। एक्ट्रेस ने काफी कम समय में कामयाबी की बुलंदियों को छू लिया था। 21 अक्टूबर 1997 को उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में जन्मीं आकांक्षा 3 साल की उम्र में मुंबई आ गई थीं। बचपन से ही उन्हें मॉडलिंग, डांसिंग और एक्टिंग का शौक था। हालांकि, पिता का सपना था कि उनकी बेटी आकांक्षा आईपीएस ऑफिसर बने। लेकिन आकांक्षा का करियर प्लान कुछ और ही था।

टिकटॉक से छाई थी आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey Suicide)

आकांक्षा के लिए डांसिंग और एक्टिंग जुनून बन गया था। उन्हें पॉपुलैरिटी टिक टॉक और इंस्टाग्राम से मिली। टिकटॉक पर उनके वीडियोज मिनटों में वायरल हो जाते थे। एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम पर भी काफी फोल्लोवेर्स थे, उन्हें इंस्टा पर 1.7 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। सोशल मीडिया पर देखकर एक्ट्रेस को मॉडलिंग और एक्टिंग से भी ऑफर आए। बेटी को कामयाबी होता हुआ देख पिता का भी दिल पिघल गया और आईपीएस बनाने की जिद्द छोड़ कर उसे सपोर्ट करने लगे।

इन सुपरस्टार्स के साथ किया था काम

आकांक्षा ने खेसारी लाल यादव और पवन सिंह के साथ साथ कई सुपरस्टार्स के साथ काम किया। ‘वीरों के वीर’ और ‘कसम पैदा करने वाले की 2’ जैसी फिल्मों के अलावा एक्ट्रेस कई म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आ चुकी हैं।

The post Akanksha Dubey Suicide: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत, वाराणसी में होटल के कमरे में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस appeared first on E24 Bollywood.

0/Post a Comment/Comments