Viral Video: आदित्य रॉय कपूर इन दिनों अपनी वेब सीरीज ‘द नाइट मैनेजर’ के प्रमोशन में बिजी हैं। हाल ही में इस सीरीज की स्क्रीनिंग रखी गई, जिसमें आदित्य की रुमर्ड गर्लफ्रेंड अनन्या पांडे भी शिरकत करती देखी गईं। इस दौरान आदित्य ने अपने फैंस से भी मुलाकात की। इसी मुलाकात से जुड़ा एक्टर का एक वीडियो इंटरनेट जगत में छाया हुआ है। क्लिप में एक महिला फैन, आदित्य के गले पड़ उन्हें जबरन किस करती नजर आ रही हैं।
आदित्य रॉय कपूर के गले पड़ी महिला (Viral Video)
आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapoor) के वायरल वीडियो को पैपराजी varindertchawla ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। इस क्लिप में एक्टर अपने फैंस को बड़े ही प्यार से ट्रीट करते देखे जा रहे हैं। आदित्य, लोगों के साथ सेल्फी भी क्लिक कराते हैं। हालांकि, इसी दौरान एक महिला फैन आकर आदित्य के गले लग जाती है, एक्टर भी मुस्कुराते हुए उन्हें हग दे देते हैं। लेकिन इसके बाद महिला और ज्यादा आगे बढ़ने की कोशिश करने लगती है।
महिला ने आदित्य को किया जबरन किस
वीडियो में नजर आ रहा है कि महिला, आदित्य को किस करने की कोशिश करती है जिसपर एक्टर अपना चेहरा घुमा लेते हैं। महिला दोबारा ट्राई करती है और एक्टर बचते देखे जाते हैं। इसके बाद महिला, एक्टर के हाथ को चूम लेती है। हालांकि, इस इंसिडेंट के दौरान आदित्य अपने चेहरे पर स्माइल बरकरार रखते हैं। लेकिन क्लिप को देख साफ हो रहा है कि महिला ने आदित्य को अनकम्फर्टेबल कर दिया था। एक्टर का यही वीडियो (Viral Video) सामने आने के बाद से इंटरनेट जगत में छाया हुआ है और लोग इसपर ताबड़तोड़ रिएक्शन दे रहे हैं।
महिला पर फूटा लोगों का गुस्सा
आदित्य रॉय कपूर की वायरल क्लिप (Viral Video) को देखकर एक यूजर ने रिएक्ट करते हुए लिखा है,’नो हरैसमेंट केस…वो स्त्री है उसके बारे में कोई कुछ नहीं बोलेगा।’ दूसरे ने लिखा है,’कल्पना कीजिए कि एक आदमी ने एक एक्ट्रेस के साथ ऐसा किया होता….उसपर अबतक छेड़छाड़ का मामला दर्ज हो गया होता और नारीवादी पागल हो गए होते।’ वहीं एक अन्य लिखते हैं,’हाय भगवान! इस तरह का उत्पीड़न ठीक नहीं है! लोगों को क्या दिक्कत है? यहां तक कि मैं भी उसे पसंद करता हूं लेकिन मैं जबरदस्ती उसे किस करने की कोशिश नहीं करूंगा, यह शुद्ध उत्पीड़न है!’
The post Viral Video: आदित्य रॉय कपूर के गले पड़ महिला ने लिया किस, यूजर बोला- ‘ये तो हैरेसमेंट’ appeared first on E24 Bollywood.
Post a Comment