Shahid Kapoor Birthday: चॉकलेटी ब्वॉय से कबीर सिंह तक, शाहिद कपूर ने खूब काली की हैं रातें, ये रहा सबूत

Shahid Kapoor Birthday: बॉलीवुड इंडस्ट्री के चॉकलेटी ब्वॉय शाहिद कपूर आज अपना 42वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इंडस्ट्री में शाहिद कपूर को चॉकलेटी ब्वॉय के नाम से जाना जाता है। लड़कियों के बीच में उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है।

शाहिद कपूर पिछले लगभग दो दशक से इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार उन्होंने अपनी पहचान बना ही ली। आइए आज शाहिद कपूर बर्थडे स्पेशल में जानते हैं उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में …

बैकग्राउंड डांसिंग से की थी करियर की शुरुआत

बैकग्राउंड डांसर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत करने वाले शाहिद कपूर ने आज भलेही अपना सिक्का जमा दिया हो पर शुरू से ऐसा नहीं रहा। फिल्मी बैकग्राउंड से ताल्लुक रखने वाले शाहिद कपूर को कुछ भी हाथों-हाथ नहीं मिला है। उन्होंने आज जो भी हासिल किया है उसकी पीछे उनका स्ट्रगल है।

पकंज कपूर के बड़े बेटे हैं शाहिद कपूर

बता दें कि शाहिद कपूर के पिता पंकज कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक बेहद ही पॉपुलर एक्टर हैं। पकंज कपूर का नाम इंडस्ट्री के बेहद ही वर्सेटाइल एक्टर के तौर लिया जाता है। शाहिद कपूर की मां और पिता का तब ही तलाक हो गया था जब वे सिर्फ तीन साल के थे। इसके बाद वो अपनी मां के साथ दिल्ली में शिफ्ट हो गए थे।

2003 में की थी एक्टिंग करियर की शुरुआत

इंडस्ट्री में कदम रखने के लिए उन्होंने बैकग्राउंड डांसर का सहारा लिया। दिल तो पागल है, ताल में वो आपको बैकग्राउंड डांसर के तौर पर नजर आ जाएंगे। लंबे वक्त तक डांसर रहे शाहिद कपूर के हाथ साल 2003 में फिल्म इश्क-विश्क लगी। फिल्म को स्क्रीन पर काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला। जिसके बाद शाहिद ने एक के बाद एक कई फिल्मों में काम किया। हालांकि इस बीच उनकी कई फिल्में फ्लॉप भी साबित हुई जिसका उनके करियर पर काफी इफेक्ट हुआ।

ये भी पढ़ेंः ऑस्कर से पहले RRR ने रच दिया इतिहास, फिल्म के हाथ लगा इतना बड़ा अवार्ड

कई फिल्में हो चुकी हैं फ्लॉप

सुपर वर्सेटाइल एक्टर होने के बावजूद भी शाहिद की लाइफ में एक ऐसा फेज आया था जब लोग उन्हें फ्लॉप एक्टर के तौर पर याद करते थे। हालांकि वक्त बदला उन्होंने अपनी एक्टिंग स्किल्स से आज एक जबरदस्त पहचान बना ली है। 2007 में आई फिल्म विवाह ने उनके करियर को एकदम से उचाइयों पर पहुंचा दिया फिर क्या था वो वक्त था और आज का वक्त है शाहिद कपूर ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

मीरा राजपूत से की थी शादी

ये तो हो गई प्रोफेशनल लाइफ की बात। पर्सनल लाइफ की बात करें तो एक्टर ने 2015 में दिल्ली की मीरा राजपूत ने शादी कर ली थी। यह एक अरैंज मैरिज थी। आज मीरा और शाहिद के दो बच्चे भी हैं।

The post Shahid Kapoor Birthday: चॉकलेटी ब्वॉय से कबीर सिंह तक, शाहिद कपूर ने खूब काली की हैं रातें, ये रहा सबूत appeared first on E24 Bollywood.

0/Post a Comment/Comments