Rakhi Sawant Case: अब आदिल खान की खुलेगी पोल! राखी सावंत और शर्लिन चोपड़ा ने मिलकर बनाया प्लान

Rakhi Sawant Case: बॉलीवुड कि एंटरटेनमेंट क्वीन राखी सावंत के पति आदिल खान कि मुश्किलें लगातार बढ़ती ही जा रही हैं। फिलहाल आदिल खान जेल में है, और उनपर कोर्ट कि कारवाही चल रही है। राखी सावंत इस पुरे मामले को लेकर काफी परेशान हैं। इसी बीच राखी और एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा कि दोस्ती हो गई हैं। शर्लिन चोपड़ा इस पूरे मामले में राखी सावंत को सपोर्ट करती नजर आ रही हैं। राखी और शर्लिन अब आदिल के खिलाफ एक लड़ाई लड़ने के लिए प्लान बना रही हैं। दोनों मिलकर अब उस ईरानी लड़की को सपोर्ट करने के लिए मैसूर गई हैं जिसने आदिल पर दुष्कर्म के आरोप लगाई है।

राखी सावंत और शर्लिन चोपड़ा खोलेंगी आदिल की पोल

राखी सावंत और शर्लिन चोपड़ा मैसूर के लिए निकल चुकी हैं। उनका कहना है कि, वो दोनों मिलकर ईरानी लड़की को इस मामले में पूरी तरह से स्पोर्ट करने के लिए तैयार हैं। इसके साथ ही दोनों एक्ट्रेस मिलकर आदिल के खिलाफ सबुत भी इकट्ठा करेंगी। वहीं, राखी सावंत ने बताया कि,  मैसूर पुलिस मुंबई कोर्ट में आई थी और जल्द ही FIR के आधार पर आदिल को गिरफ्तार करके मैसूर ले जाएगी।

ये भी पढ़ें: बिना इजाजत की तस्वीरें खींचने पर आलिया भट्ट को आया गुस्सा, मुंबई पुलिस ने कहा- दर्ज कराएं केस

ईरानी लड़की ने आदिल पर लगया है दुष्कर्म का आरोप

रिपोर्ट के मुताबिक, राखी के पति आदिल खान के खिलाफ एक ईरानी लड़की ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई है। आदिल पर, IPC की धारा 376 के तहत मैसूर के वीवी पुरम पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है। ईरानी लड़की ने आरोप लगया है कि आदिल उसे शादी की झासा देकर उनके साथ दुष्कर्म किया है। आदिल बाद में शादी करने से मना कर दिया था।

राखी सावंत को मिला शर्लिन चोपड़ा का साथ (Rakhi Sawant Case)

बता दें कि, शर्लिन चोपड़ा और राखी सावंत ने कहा था कि, “हां, हम (21 फरवरी, 2023) मैसूर जा रहे हैं। हम रास्ते में हैं। राखी की इस परेशानी में एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा उनके साथ पूरी तरह से खड़ी हैं। शर्लिन ने कहा, मैं राखी को इस बुरे वक्त में पूरा साथ दूंगी जब दो साहसी लड़कियां साथ आती हैं तो बहुत हिम्मत मिलती है।

The post Rakhi Sawant Case: अब आदिल खान की खुलेगी पोल! राखी सावंत और शर्लिन चोपड़ा ने मिलकर बनाया प्लान appeared first on E24 Bollywood.

0/Post a Comment/Comments