Nora Fatehi Spotted: नोरा फतेही ने नियॉन ग्रीन ड्रेस में गिराई बिजली, यूजर बोला- उफ्फ!

Nora Fatehi Spotted: नोरा फतेही एक बेहतरीन एक्ट्रेस होने के साथ-साथ शानदार डांसर भी हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस अपनी फिट बॉडी और खूबसूरती से फैंस के दिलों पर राज करती हैं। नोरा को अक्सर अपने पब्लिक अपीयरेंस से लाइमलाइट बटोरते देखा जाता है। इसी कड़ी में नोरा का लेटेस्ट स्पॉटेड वीडियो भी सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। क्लिप में एक्ट्रेस बोल्ड अदाओं का जादू चलाती नजर आ रही हैं।

नोरा फतेही ने नियॉन ग्रीन आउटफिट में ढाया कहर (Nora Fatehi Spotted)

नोरा फतेही के स्पॉटेड (Nora Fatehi Spotted) वीडियो को बॉलीवुड के मशहूर सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। इस क्लिप में डीवा नियॉन ग्रीन कलर के थाई-हाई स्लिट ड्रेस में बेहद बोल्ड लग रही हैं। नोरा ने खुले कर्ली बाल, गोल्डन हूप और व्हाइट हील के साथ अपने लुक को कम्पलीट किया है।

Nora Fatehi का स्पॉटेड वीडियो वायरल 

वीडियो में नोरा फतेही (Nora Fatehi) पैपराजी को पोज देने के साथ ही अपनी कॉन्फिडेंट वॉक से लोगों का अटैंशन ग्रैब करती नजर आ रही हैं। न्यूड मेकअप में स्माइल करती डीवा काफी हसीन लगी हैं। नोरा का ये वीडियो (Nora Fatehi Video) सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। साथ ही फैंस इसे लाइक कर ता=बड़तोड़ रिएक्शन दे रहे हैं।

Nora Fatehi के लुक पर मर-मिटे फैंस 

नोरा फतेही के वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है,’लुकिंग सो ब्यूटीफुल।’ दूसरे ने लिखा है,’क्वीन इन ग्रीन।’ वहीं एक अन्य ने ‘उफ्फ’ लिख प्यार बरसाया है। इसके अलावा नोरा के बाकी फैंस ने कमेंट सेक्शन को हार्ट और फायर वाले इमोजी से भर दिया है। गौरतलब हो कि नोरा फतेही फिल्मों के साथ-साथ कई म्यूजिक एल्बम, आइटम नंबर और शोज का हिस्सा रह चुकी हैं।

The post Nora Fatehi Spotted: नोरा फतेही ने नियॉन ग्रीन ड्रेस में गिराई बिजली, यूजर बोला- उफ्फ! appeared first on E24 Bollywood.

0/Post a Comment/Comments