सीएम शिवराज ने की घोषणा, बनाएंगे जगदीशपुर में मास्टर प्लान

CM Shivraj announced, will make master plan in Jagdishpur

भोपाल के समीप स्थित ऐतिहासिक गांव जगदीशपुर का मास्टर प्लान बनाया जाएगा। 308 साल पहले जिस स्थान पर कत्लेआम हुआ था अब वहां राजाओं के स्मारक बनाए जाएंगे। नाम परिवर्तन के बाद पहली बार जगदीशपुर पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने यह घोषणा की। मुख्यमंत्री ने जगदीशपुर नाम की नामपट्टिका का लोकार्पण किया।
जगदीशपुर में वर्ष 1715 में हुए घटनाक्रम के बारे में बताया 
मुख्यमंत्री ने कहा कि जगदीशपुर का खोया गौरव पुनर्स्थापित करेंगे। यहां व्यवस्थित विकास किया जाएगा। उन्होेंने मंच से जगदीशपुर में वर्ष 1715 में हुए घटनाक्रम का जिक्र किया। मुख्यमंत्री ने उसी समय ट्वीट किया कि आजादी के 75वें साल में इस्लाम नगर का 308 साल पुराना गौरव लौट रहा है। अब इसे फिर से जगदीशपुर के नाम से जाना जाएगा। मुख्यमंत्री ने सांसद प्रज्ञा सिंह और विधायक विष्णु खत्री से कहा कि वे गांव का ऐसा विकास करें कि जो एक उदाहरण बने। इस दौरान उन्होंने 26 करोड़ 71 लाख की परियोजनाओं का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। विधायक विष्णु खत्री ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि वे कई सालों से नाम बदलने का प्रयास कर रहे थे।
भोपाल में और भी जगहों के नाम बदलेंगे- सांसद
सांसद प्रज्ञा सिंह ने कहा कि भोपाल में नवाबकाल के कुछ और नाम हैं, मेरे पास उनकी लिस्ट है। इनको बदला जाएगा। मैं इनके लिए पत्र लिखूंगी। उन्होंने वक्फ बोर्ड की तरह सनातन बोर्ड बनाने की मांग की।

0/Post a Comment/Comments