Shehzada On Burj Khalifa: कार्तिक आर्यन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘शहजादा’ फाइनली 17 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। बीते दिन दिल्ली के इंडिया गेट पर ‘शहजादा’ का टाइटल ट्रैक लॉन्च हुआ। वहीं अब दुबई की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा पर कार्तिक आर्यन की मूवी का टीजर जगमगा गया है। इस वीडियो को खुद एक्टर ने साझा कर खुशी जाहिर की है।
बुर्ज खलीफा पर छाया ‘शहजादा’ (Shehzada On Burj Khalifa)
कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। इस क्लिप में एक्टर दुबई में नजर आ रहे हैं। वहीं कार्तिक को अपने फैंस के बीच घिरा देखा जा रहा है। एक्टर भी अपने फैंस का ख्याल रखते हुए उनके साथ सेल्फी खिंचाते देखे जा रहे हैं। इस क्लिप में सबसे ज्यादा आई कैची मोमेंट ये रहा है कि दुबई के बुर्ज खलीफा पर कार्तिक आर्यन की मूवी ‘शहजादा’ (Shehzada) का टीजर दिखाया गया है।
Kartik Aaryan को दुबई में मिला बेशुमार प्यार
कार्तिक आर्यन ने अपनी मूवी ‘शहजादा’ को हिट कराने के लिए जी-जान लगा दी है। एक्टर को भारत की अलग-अलग जगहों के साथ-साथ विदेशों में भी इसका प्रमोशन करते देखा जा रहा है। वहीं इस क्लिप को देख साफ हो रहा है कि कार्तिक को दुबई में बेशुमार प्यार मिला है। वीडियो में फैंस, कार्तिक के नाम की हूटिंग करते सुने जा रहे हैं। वहीं इस पोस्ट को शेयर करते हुए ‘शहजादा’ ने कैप्शन में लिखा है,’शहजादा की तरह महसूस करना… दुनिया के शीर्ष पर, सचमुच।’
Shehzada की रिलीज डेट
जैसा कि आप सभी जानते हैं कि शाहरुख खान की मूवी ‘पठान’ के ट्रेलर को बुर्ज खलीफा पर दिखाया गया था। वहीं अब कार्तिक आर्यन को मिले इस सम्मान से उनके फैंस बेहद खुश हैं। फिल्म ‘शहजादा’ की बात करें तो, इसका डायरेक्शन रोहित धवन ने किया है। फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ कृति सेनन रोमांस फरमाती नजर आने वाली हैं। इन दोनों के साथ इसमें मनीषा कोईराला, परेश रावल और रॉनित रॉय जैसे स्टार्स हैं। मूवी शुक्रवार, 17 फरवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।
The post कार्तिक आर्यन को शाहरुख खान जितना सम्मान, बुर्ज खलीफा पर छाया ‘शहजादा’ का ट्रेलर appeared first on E24 Bollywood.
Post a Comment