धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का जलवा छह महीने में खत्म हो जाएगा....कहते हैं पण्डोखर सरकार

भोपाल।पंडोखर सरकार कहे जाने वाले गुरुशरण महाराज ने सोमवार को भोपाल में दरबार लगाया। बिल्कुल वैसा ही जैसा आप बागेश्वर धाम वाले पं. धीरेंद्र शास्त्री के दरबार में देखते हैं। वो भी पर्ची पर मन की बात लिखते हैं। उनका दावा है कि वे 32 साल से ही दरबार लगा रहे हैं। ये भी कहा कि धीरेंद्र शास्त्री को तो उनके दादा का नाम भी हमने बताया था। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का जलवा छह महीने में खत्म हो जाएगा। 

पंडोखर सरकार का कहना है कि मेरा पर्चा बनाने का तरीका तब तक नहीं जाना जा सकता, जब तक आप स्वयं नहीं बैठेंगे या अपने किसी व्यक्ति को पेश नहीं करेंगे। हम कुछ भी बोल देंगे वो मान्य नहीं होगा। यहां बात परीक्षण की और रिसर्च की है। मैंने दरबार में भी कहा कि मैं पर्चा बनाने वालों से करबद्ध प्रार्थना करता हूं कि पर्चा बनाओ तो दम से बनाओ या बंद कर दो। सनातन को नीलाम मत करो। हम तो चले जाएंगे। चंद पैसे की लालच में स्वार्थ में, नई पीढ़ी धज्जियां उड़ा देगी।

कुछ लोग ट्रिक का उपयोग करते हैं। कुछ जानकारी योजनाओं का उपयोग करते हैं। उसके बाद वे पर्चा बनाते हैं। जब तक आमने-सामने नहीं बैठा जाएगा, तब तक ये बताना मुश्किल है कि पर्चा कौन सी विधि से बनाया जा रहा है। पंडोखर धाम का दरबार पंडोखर धाम में सजता है। मैं आपको पंडोखर धाम के लिए आमंत्रित करता हूं। आप पूरी स्वतंत्रता से किसी को भी पेश कर सकते हैं। हम भी चाहते हैं कि अंधविश्वास का पर्दाफाश होना चाहिए। धर्म की स्थापना होनी चाहिए।


0/Post a Comment/Comments