रायपुर। कांग्रेस कार्यसमिति का चुनाव नहीं करवाने की परपंरा जारी रहेगी। कांग्रेस संचालन समिति ने शुक्रवार को सर्वसम्मति से पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को कार्यकारी समिति (CWC) के सभी सदस्यों को नामित करने के लिए अधिकृत करने का फैसला किया। इसने कहा कि सीडब्ल्यूसी में चुनाव की जरूरत नहीं है। यानी अब कांग्रेस कार्यसमिति के सदस् का चयन खुद पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे करेंगे। पा महासचिव जयराम रमेश ने यह जानकारी दी।
उन्होंने यह भी बताया, "हम कांग्रेस के संविधान में संशोधन ला रहे हैं जिसके तहत कमजोर वर्गो, अनूसूचित जाति, जनजाति, ओबीसी, महिलाओं, युवाओं और अल्पसंख्यक समुदाय के लिए प्रतिनिधित्व सुरक्षित और सुनिश्चित करने के लिए का चुनाव कराने या फिर सीडब्ल्यूसी के सदस्यों को नामित करने के लिए अध्यक्ष को अधिकृत करने का भी प्रावधान है। चुनाव होने की स्थिति में सीडब्ल्यूसी के कुल 25 सदस्यों में 12 सदस्यों का चुनाव होता है और 11 सदस्यों को पार्टी द्वारा मनोनीत किया जाता है। पार्टी अध्यक्ष और संसदीय दल का नेता स्वयं cwc का सदस्य होता है।
जयराम रमेश ने कहा कि स्टीयरिंग कमेटी में खुलकर बातचीत हुई। सभी सदस्यों ने अपनी बात रखी। सर्वसम्मति से स्टीयरिंग कमेटी ने यह तय किया है कि कांग्रेस अध्यक्ष को CWC के सदस्यों को नॉमिनेट करने का अधिकार दिया जाए। सूत्रों के मुताबिक, संचालन समिति की बैठक में दिग्विजय सिंह, अजय माकन, अभिषेक मनु सिंघवी ने चुनाव करवाने की मांग की थी। वहीं आनंद शर्मा ने चुनाव की मांग से इनकार कर दिया। हालांकि बाद में फैसला चुनाव न कराने के पक्ष में रहा।
Post a Comment