भोपाल: प्रतिबंधित क्षेत्र में निकाल रहे थे विकास यात्रा, पुलिस ने रोका तो हंगामा किया... पूर्व मंत्री की तबियत बिगड़ी


धारा 144 लागू, इसलिए पुलिस ने रोका
27 फरवरी से मध्यप्रदेश विधानसभा सत्र शुरू हो चुका है, जो एक महीने तक चलेगा। इसके चलते विधानसभा भवन एवं इसके आसपास धारा 144 लागू कर दी गई है। पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर ने आदेश जारी किए हैं। सत्र के दौरान विधानसभा के आसपास न तो भीड़ इकट्‌ठा होगी और न ही कोई सभा, रैली या धरना प्रदर्शन किया जा सकेगा। पांच किलोमीटर के दायरे में प्रतिबंध का असर है। इसके चलते चारों तरफ बेरिकेडिंग की गई है। बीजेपी की विकास यात्रा को भी इसी वजह से रोका गया।

पूर्व मंत्री को हॉस्पिटल में ले जाया गया
पूर्व मंत्री गुप्ता की तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें तुरंत हॉस्पिटल में ले जाया गया। निगम अध्यक्ष सूर्यवंशी ने बताया कि हॉस्पिटल में डॉक्टरों की टीम ने पूर्व मंत्री गुप्ता का इलाज किया। अब वे ठीक हैं।

0/Post a Comment/Comments