राहुल गांधी राष्ट्रद्रोही, देश के बाहर निकाल देना चाहिए...बोले बीजेपी नेता गौरीशंकर बिसेन...

भोपाल। बालाघाट अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले ओबीसी आयोग अध्यक्ष एवं बालाघाट विधायक गौरीशंकर विषय एक बार फिर बयानों को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। इस बार उन्होंने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि राहुल दाढ़ी बढ़ा कर ढोंग करते हैं, इनका डीएनए तो विदेशी है। राहुल गांधी को हिंदुस्तान में रहने की अनुमति नहीं होना चाहिए। ऐसे राष्ट्रद्रोही को देश के बाहर निकाल देना चाहिए।

पशु पालकों को संबोधित करते हुए गौरीशंकर बिसेन ने कहा-

जो कश्मीर हमारा पाकिस्तान के कब्जे में है उसे भारत में लाएंगे, जब तक जिएंगे अखंड भारत बनाएंगें.... यहां का पानी पीते हो, यहां की हवा खाते हो, लेकिन वंदे मातरम नहीं बोलते। ज़ुबान से वंदे मातरम् बोलते हो और दिल से पाकिस्तान जिंदाबाद निकलता है। राहुल गांधी को हिंदुस्तान में रहने की अनुमति नहीं होना चाहिए। ऐसे राष्टद्रोही को देश के बाहर निकाल देना चाहिए।

शर्म नहीं आती, हम जीत जाएंगे....धारा 370 बहाल करेंगे... घर की खेती है। इस जनम में क्या....7 जनम में भी भारत में धारा 370 नहीं आ सकती। कश्मीर की आन बान शान है तिरंगा....जिसका डीएनए होगा, वही तिरंगा फहराएगा। तुम्हारा डीएनए तो विदेश का है आप क्या तिरंगा फहराओगे.... मैंने शादी नहीं किया, तो क्या एहसान किया, हमारे ऊपर। किसने रोका है। दाढ़ी बढ़ाकर ढोंग कर रहा है।

देश में व्यक्ति नहीं, नरेंद्र मोदी, शिवराज सिंह पूजे जाएंगे

बिसेन ने कहा कि मेरे भारत के लोगों ये राम की जन्मभूमि है....ये कृष्ण की जन्मभूमि है...गुरू गोंविद साहब की जन्मभूमि है। यहां कभी व्यक्ति की पूजा नहीं हुई है ....यहां कभी पूजा हुई है तो राष्टभक्तों की पूजा हुई है। यहां अगर कोई पूजे जाएंगे तो गुरूगोंविद....सुखदेख...चंद्रशेखकर, स्वामी विवेकानंद पूजे जाएंगे...। पंडित दीनदयाल उपाध्याय पूजे जाएंगे....अटल बिहारी पूजे जाएंगे....नरेंद्र मोदी पूजे जाएंगे..., शिवराज सिंह चौहान पूजे जाएंगे।

0/Post a Comment/Comments