विकास यात्रा में कलेक्टर कर रहे बीजेपी का प्रचार... कांग्रेस ने जताई आपत्ति...

भोपाल। डेढ़ साल की अवधि छोड़ दें तो अठारह साल बीजेपी की सरकार रही, फिर भी विकास बताने के लिए विकास यात्राएं निकाली जा रही हैं। फिर भी प्रदेश के अफसरों से बीजेपी का प्रचार  करवाया जा रहा है। आज ही पन्ना कलेक्टर का वीडियो सामने आया है जिसमें वो कह रहे हैं कि आगे पच्चीस साल भी यही सरकार रहेगी। पन्ना कलेक्टर संजय मिश्रा हैं। इनकी पोस्टिंग कैसे हुई, ये मुद्दा अलग है पर ये विकास यात्रा में खुलकर बीजेपी का प्रचार कर रहे हैं। कायदे से ये प्रशासनिक नियमों के खिलाफ है। लेकिन सीएम शिवराज की तरफ से इन्हे खुली छूट मिली है।

प्रदेश कांग्रेस ने पन्ना कलेक्टर के खिलाफ ट्वीट किया है। कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा ने आरोप लगाया है कि संजय मिश्रा ने कलेक्टर की गरिमा को तार तार कर दिया है। उन्होंने ये बात अमानगंज में विकास यात्रा के दौरान कही है। मिश्रा का कहना है कि इस कलेक्टर के खिलाफ हाल ही में जबलपुर हाई कोर्ट ने टिप्पणी की है। इन्हे तत्काल हटाया जाए। 

0/Post a Comment/Comments