मध्य प्रदेश: सीएम शिवराज ने कहा मंत्री अपनी कार्यप्रणाली सुधारें... वृक्षारोपण महोत्सव और फिर कैबिनेट...


मुख्यमंत्री रविवार को सभी मंत्रियों के साथ सीएम हाउस में बैठक ली। इस दौरान सीएम विकास यात्रा की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि विकास यात्रा के दौरान जनता की ओर से बताई गई समस्याओं को चिन्हित करें, उनमें सुधार भी करें। परफॉर्मेंस ठीक न होने पर बदलाव भी किए जाएंगे। इसके अलावा सीएम के पौधरोपण अभियान के 19 फरवरी को दो साल पूरे हुए हैं। इस मौके पर उन्होंने मंत्रियों के साथ एयरपोर्ट के पास रामवन में 730 पौधे लगाए।

मंत्रियों ने विकास यात्रा पर दी दो-दो जिलों की रिपोर्ट
गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बैठक के बाद मीडिया से चर्चा में बताया- विकास यात्रा को लेकर समीक्षात्मक बैठक हुई। मंत्रियों ने गृह जिले और प्रभार के जिलों की जानकारी दी। इन यात्राओं में विधायक, सांसद, मंत्री जिस तरह से जनता को लाभ दे रहे हैं, उससे सकारात्मक वातावरण बना है। 58 हजार करोड़ रुपए की राशि जलजीवन मिशन में मिली है। इस राशि से हर घर को नल का जल मिलेगा। काम में कसावट के सवाल पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि विकास यात्रा उसी दृष्टि से चल रही है। सभी जगहों से विकास यात्रा में अच्छी खबरें आ रही हैं। मंत्रियों को परफॉर्मेंस सुधारने के सवाल पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा- ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई।

कैबिनेट विस्तार की चर्चा
मध्यप्रदेश में लंबे समय से शिवराज कैबिनेट का विस्तार टलता जा रहा है। कैबिनेट में अभी भी चार मंत्रियों की जगह खाली है। ऐसे में माना जा रहा है कि कैबिनेट में कभी भी बदलाव हो सकता है। मौजूदा कैबिनेट में 30 मंत्री हैं। इनमें 7 राज्यमंत्री और 23 कैबिनेट मंत्री हैं। शिवराज कैबिनेट में सिंधिया समर्थक 10 मंत्री हैं। इनमें से भी कुछ मंत्रियों की छुट्‌टी हो सकती है। सूत्रों की मानें, तो मौजूदा मंत्रियों की परफॉर्मेंस रिपोर्ट और विकास यात्रा के फीडबैक संघ के क्षेत्रीय प्रचारक दीपक विस्पुते के पास भेजी गई है।

0/Post a Comment/Comments