बैतूल जिले में मध्यान्ह भोजन के बाद बच्चे हुए बीमार, सत्रह अस्पताल में भर्ती

बैतूल। जिले के घोड़ाडोंगरी विकासखंड में आने वाले ग्राम उमरी में प्राथमिक स्कूल और आंगनबाड़ी में मध्यान्ह भोजन करने के बाद बच्चे बीमार हो गए। सूचना मिलने के बाद एंबुलेंस से पीड़ितों को घोड़ाडोंगरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है। रात आठ बजे तक घोड़ाडोंगरी के अस्पताल में 22 बच्चों को भर्ती कर दिया गया।
बीएमओ संजीव शर्मा ने बताया कि स्कूल के 17 और आंगनबाड़ी के पांच बच्चों को लाकर भर्ती किया गया है। सभी बच्चों की हालत ठीक है उनका उपचार किया जा रहा है। 
गुरुवार को तय मीनू के अनुसार कढ़ी-चांवल बनाया गया था। इसका सेवन करने के बाद बच्चों को उल्टी होने लगी। एक के बाद एक बच्चे जब बीमार होने लगे तो इसकी सूचना प्रशासन को दी गई।

0/Post a Comment/Comments