बीजेपी की विकास यात्रा... मंच पर नृत्य प्रदर्शन.. सरकारी धन का दुरुपयोग..

भोपाल। सोशल मीडिया पर आज मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले की विकास यात्रा का विडियो  वायरल हुआ है। इसमें विकास यात्रा के मंच पर एक युवती और एक युवक बैठा है। एक बाला डांस कर रही है। लोग तालियां बजा रहे हैं। 
प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग की उपाध्यक्ष संगीता शर्मा ने इस वीडियो को ट्वीट किया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि सरकारी धन का दुरुपयोग करके विकास यात्रा निकाली जा रही है। ये गलत है। जनता इसे समझ रही है और आने वाले चुनाव में जवाब देगी।

0/Post a Comment/Comments