सीहोर। कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के सीहोर स्थित कुबेरेश्वर धाम में सोमवार को दो और लोगों की मौत हो गई। इनमें एक महिला और एक पुलिसकर्मी शामिल है। बता दें, कुबेरेश्वर धाम में रुद्राक्ष महोत्सव चल रहा है, जिसमें शामिल होने लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। कुबेरेश्वर धाम में 5 दिन में 5 लोगों की मौत हो चुकी है।
उत्तर प्रदेश के झांसी की पूनम ठाकुर (40) पत्नी सत्य प्रकाश ठाकुर रुद्राक्ष महोत्सव में शामिल होने कुबेरेश्वर आई थीं। बताया जा रहा है कि अचानक तबीयत खराब होने से शाम करीब साढ़े 4 बजे उनकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने बताया कि मृतक महिला को कुबेरेश्वर धाम की एम्बुलेंस से लाया गया था।
पुलिसकर्मी की हार्ट अटैक से मौत
महिला के अलावा एक पुलिसकर्मी की मौत भी हुई है। जानकारी के अनुसार इंदौर के खजराना पुलिस थाने में प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ श्याम मीणा की ड्यूटी कुबेरेश्वर धाम में लगाई गई थी, जहां उनकी मृत्यु हो गई है। बताया गया है कि प्रधान आरक्षक श्याम मीणा की मौत हार्ट अटैक आने के कारण हुई है।
कुबेरेश्वर धाम में एक महिला से मारपीट भी हुई है। उसने चेन छीनने और कुछ लोगों पर मारपीट के आरोप लगाए है। शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं कुबेरेश्वर धाम समिति का कहना है कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। महिला के आरोप झूठे हैं।
रुद्राक्ष महोत्सव में आई नीमच की महिला ने आरोप लगाया कि उसके साथ कुछ लोगों ने मारपीट की है। महिला ने इस मामले की शिकायत सीहोर के मंडी थाने में दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि महिला का मेडिकल करवाया गया है और आगे की जांच कर रहे है। महिला का नाम इंद्रा मालवीय (35) है, वह नीमच के मनासा के घोटापिपलिया गांव की रहने वाली है। वह सोमवार को कुबेरेश्वर धाम आई थीं।

Post a Comment