Ranbir Kapoor Viral video: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक फैंस उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश करता है। लेकिन रणबीर कपूर को गुस्सा आ जाता है और वह फैंस का फोन फेंक देते हैं। अब रनबीर का ऐसा व्यवहार देख हर कोई हैरान हो गया है। सभी रणबीर कपूर को जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं।
गुस्से से लाल हुए Ranbir Kapoor
सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर का एक शॉकिंग वीडियो सामने आया है। सामने आए वीडियो में देखने को मिल रहा है कि एक्टर के एक फैंस उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा है। बार-बार कोशिश के बाद भी जब वह फोटो नहीं खींच पाता तो रणबीर कपूर को गुस्सा आ जाता है और वह उससे बोलते हैं, दिखा। इसके बाद फैंस उनके हाथ में फोन देता है और रणबीर उसका फोन पीछे फेंक देते हैं। वो लड़का देखता रह जाता है। इस वीडियो को देखकर लोग हैरान हैं।
Shocking
Ranbir Kapoor THROWS Fan's Phone for annoying him for a Selfie.#RanbirKapoor pic.twitter.com/dPEymejxRv
— $@M (@SAMTHEBESTEST_) January 27, 2023
ये भी पढ़ें: शाहरुख खान का जादू बरकरार, पठान ने दूसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई
लोगों के निशाने पर आए रणबीर कपूर
अब रणबीर कपूर का इस तरह का व्यवहार देख हर कोई हैरान है। सोशल मीडिया पर लोग एक्टर को जमकर लताड़ लगा रहे हैं। कोई कह रहा है घमंडी है, तो कोई कह रहा पढ़ने शिक्षा की जरूरत है। बहरहाल, इस वीडियो की पूरी सच्चाई क्या है ये तो बाद में ही पता चल पाएगा। हालांकि, कुछ यूजर्स का मानना है कि रणबीर कपूर इस वीडियो के जरिए कोई ऐड कर रहे हैं।
The post घमंडी निकले Ranbir Kapoor! सेल्फी लेने पर फेंक दिया फैंस का फोन, वीडियो वायरल appeared first on E24 Bollywood.
Post a Comment