Kartik Aaryan On Karan Johar: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘शहजादा’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ एक्ट्रेस कृति सैनन नजर आएंगी। मेकर्स ने हाल में शहजादा के ट्रेलर को रिलीज किया है। जिसे दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया है। करण जौहर ने भी फिल्म के ट्रेलर की तारीफ की है।
मालूम हो कुछ समय पहले खबरें आई थीं कि करण जौहर ने कार्तिक आर्यन को अपनी फिल्म ‘दोस्ताना 2’ से आउट कर दिया है। अब इसी बात पर कार्तिक आर्यन ने अपना पक्ष रखा है। आइये जानते हैं उन्होंने क्या कहा है?
Kartik Aaryan On Karan Johar: ‘दोस्ताना 2’ से आउट होने की खबरों पर कार्तिक आर्यन ने क्या कहा?
एक इंटरव्यू के दौरान कार्तिक आर्यन ने कहा, ‘ऐसा कभी-कभी हो जाता है। मैंने आज तक इस बारे में बात भी नहीं की है। मैं उस चीज पर बिलीव करता हूं, जो मुझे मम्मी ने सिखाया है। वो हमारे संस्कार भी हैं कि जब बड़ों और छोटों के बीच कभी कोई तकरार होती है, तो छोटे कुछ बोलते नहीं है। मैं उसी को फॉलो करता हूं। मैं इस बारे में कभी बोलता नहीं हूं और आज भी कुछ नहीं बोलना चाहता हूं।’
ये भी पढ़ें: मीडिया के सामने कल आएंगे अथिया और राहुल, सनील शेट्टी ने किया कंफर्म
करण जौहर ने क्या कहा था?
इसके बाद इंटरव्यू के दौरान ही कार्तिक आर्यन से पूछा गया कि करण जौहर ने कहा था कि जिसे सवा लाख रुपये एक फिल्म के लिए मिलते थे। उसने मुझसे 20 करोड़ रुपये मांगे थे और जब नहीं दिया तो उसने फिल्म छोड़ दी। क्या ये वजह थी? इस बात का जवाब देते हुए कार्तिक आर्यन ने कहा, ‘ऐसा बोला था उन्होंने? देखिए चाइनीज विसपर्स होते हैं। कई बार इस तरह की कहानियां बाहर आती रहती हैं। वो कभी भी किसी के कोट्स नहीं होते हैं। सोर्स स्टोरी करके कुछ-कुछ बाहर आ जाता है। क्वेश्चन मार्क डालकर स्टोरी बना देते हैं, जिस पर लोग विश्वास कर लेते हैं। ऐसा कभी नहीं हुआ कि मैंने पैसों के लिए फिल्म छोड़ दी हो। मैं बहुत ग्रीडी हूं, लेकिन स्क्रिप्ट्स के लिए ग्रीडी हूं पैसों के लिए नहीं।’
फिल्म छोड़ने की क्या थी वजह?
फिर, कार्तिक आर्यन से सवाल किया गया कि क्या स्क्रिप्ट बदल गई थी, जिसकी वजह से आपने फिल्म छोड़ दी? इसके जवाब में एक्टर ने कहा, ‘नहीं ऐसा नहीं है। पैंडेमिक आ गया था जिससे डेढ़ साल का ब्रेक आ गया। स्क्रिप्ट में कुछ चेंजेस होने थे, जो नहीं हो पा रहे थे। ऐसा कोई कारण नहीं है। ये चीजें शुरुआत से थीं।’ पूरे बातचीत के दौरान कार्तिक आर्यन ने करण जौहर के बारे में बोलने से कतराते नजर आए।
बहरहाल, कार्तिक आर्यन, रोहित धवन के निर्देशन में बनी फिल्म ‘शहजादा में दिखाई देने वाले हैं। यह फिल्म सिनेमाघरों में 10 फरवरी, 2023 को रिलीज होगी। अब देखना होगा कि दर्शकों से इस फिल्म को कितना प्यार मिलता है।
The post Kartik Aaryan On Karan Johar: ‘दोस्ताना 2’ से आउट होने पर कार्तिक आर्यन ने तोड़ी चुप्पी, करण जौहर को लेकर कह दी ये बड़ी बात appeared first on E24 Bollywood.
Post a Comment