अडाणी की नेटवर्थ बुधवार से अब तक यानी 3 दिन में 10% से ज्यादा कम हो गई है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक अडाणी को 1.44 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान हुआ है। अडाणी की कंपनियों की मार्केट कैप भी कम हुई है, जिसके चलते निवेशकों को 2.75 लाख करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ है।
अमेरिकी रिपोर्ट में ग्रुप पर गंभीर आरोप, इसमें मनी लॉन्ड्रिंग भी
फोरेंसिक फाइनेंशियल रिसर्च फर्म हिंडेनबर्ग ने बुधवार को जारी रिपोर्ट में बताया कि अडाणी ग्रुप की सभी 7 प्रमुख लिस्टेड कंपनियों पर काफी ज्यादा कर्ज है। ग्रुप की सभी कंपनियों के शेयर 85% से ज्यादा ओवरवैल्यूड भी हैं। अडाणी ग्रुप ने शेयरों में हेरफेर की। अकाउंटिंग में धोखाधड़ी की गई है। अडाणी ग्रुप कई दशकों से मार्केट मैनिपुलेशन, अकाउंटिंग फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग कर रहा है।
इस रिपोर्ट के अडाणी ग्रुप पर 3 बड़े इम्पैक्ट
1. टोटल नेटवर्थ अब 97.5 बिलियन डॉलर, यानी 7.76 लाख करोड़ रुपए रह गई है।
2. अडाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड का 20,000 करोड़ रुपए का फॉलो-ऑन पब्लिक ऑफर (FPO) शुक्रवार को खुला। प्राइस बैंड 3 हजार 112 से 3 हजार 276 रुपए प्रति शेयर तय हुआ। पर आज गिरावट के चलते अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर ही 2 हजार 918 रुपए पर आ गया। यानी 14% गिरावट आ गई।
3. फोर्ब्स की अमीरों की लिस्ट में अडाणी ग्रुप के मालिक गौतम अडाणी चौथे नंबर से खिसकर 7वें पर आ गए हैं। 25 जनवरी को उनकी नेटवर्थ 9.20 लाख करोड़ थी, जो शुक्रवार को 7.76 लाख करोड़ रुपए पर आ गई।
कंपनी | आज गिरावट | बीते 5 दिनों में गिरावट |
अडाणी ट्रांसमिशन | -20.00% | -25.39% |
अडाणी पोर्ट्स | -23.97% | -30.79% |
अडाणी विल्मर | -5.00% | -7.05% |
अडाणी पावर | -5.00% | -9.80% |
अडाणी टोटल गैस | -20.00% | -23.28% |
अडाणी ग्रीन एनर्जी | -20.00% | -24.97% |
अडाणी एंटरप्राइजेज | -15.00% | -16.91% |
अंबुजा सीमेंट | -21.90% | -30.73% |
ACC | -18.64% | -27.46% |
NDTV | -4.99% | -11.36% |
Post a Comment