कमलनाथ की जंबो कार्यकारिणी...पॉलिटिकल कमेटी में पुत्र नकुल भी शामिल, सीएम ने कहा कार्यकारिणी नहीं सर्कस है...

भोपाल। 'नया साल-नई सरकार' का नारा देने वाली मध्यप्रदेश कांग्रेस ने नई टीम घोषित कर दी है। AICC (ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी) के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल ने लिस्ट जारी की है। इनमें 105 प्रदेश महामंत्री और 50 उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। सभी जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की लिस्ट भी जारी की गई है।

सीएम शिवराज सिंह चौहान के साले संजय सिंह मसानी को फिर एमपी कांग्रेस का उपाध्यक्ष बनाया गया है। भोपाल के शहर और ग्रामीण जिलाध्यक्षों पर कोई फैसला नहीं हुआ है। राजीव सिंह को महामंत्री से उपाध्यक्ष बनाया गया है। मानक अग्रवाल की पीसीसी की टीम में वापसी हुई है।

कार्यकारिणी नहीं सर्कस : शिवराज

मुख्यमंत्री शिवराज ने कांग्रेस की इस नई टीम पर तंज कसते हुए कहा, कार्यकारिणी नहीं सर्कस है। भोपाल में सोमवार को CM ने कहा, कांग्रेस में कार्यकर्ता कोई बचा ही नहीं। जितने थे, सब पदाधिकारी बना दिए। ये अद्भुत पार्टी है। 150 महामंत्री बना दिए। ये 550 भी कर देंगे। पॉलिटिकल अफेयर कमेटी में तो पिता के साथ पुत्र भी शामिल हैं।सीएम ने कहा- कांग्रेस कहीं मां-बेटे की पार्टी है, तो कहीं पिता-पुत्र की पार्टी। ये कांग्रेस की नियति हो गई है। कार्यकर्ता कौन है, केवल तुष्टिकरण चल रहा है। कमलनाथ जी रोज एक नया वादा कर देते हैं। पुराने वादे पूरे किए नहीं। कमलनाथ ये सोच रहे होंगे कि झूठे वादे कर फिर सत्ता में आ जाएं, तो प्रदेश की जनता उनको ये मौका नहीं देने वाली।

0/Post a Comment/Comments