क्या सत्यम की तर्ज पर अदानी समूह पर दर्ज होगी धोखाधड़ी की रिपोर्ट...?

मुंबई। अदानी ग्रुप का बड़ा फ्रॉड सामने आने के बाद भी अभी तक उसके खिलाफ धोखाधड़ी का।मामला दर्ज नहीं किया गया है। जबकि पूर्व में सत्यम कंपनी के खिलाफ ऐसे ही मामले में एफआईआर दर्ज की गई थी। इसके पीछे सरकार उनकी पैठ प्रमुख कारण बताया जा रहा है। वैसे अदानी समूह की तरफ से इस रिपोर्ट को गलत बताया जा रहा है। 
फोरेंसिक फाइनेंशियल रिसर्च फर्म हिंडेनबर्ग ने बुधवार को जारी रिपोर्ट में बताया कि अडाणी ग्रुप की सभी 7 प्रमुख लिस्टेड कंपनियों पर काफी ज्यादा कर्ज है। ग्रुप की सभी कंपनियों के शेयर 85% से ज्यादा ओवरवैल्यूड भी हैं। अडाणी ग्रुप ने शेयरों में हेरफेर की। अकाउंटिंग में धोखाधड़ी की गई है। अडाणी ग्रुप कई दशकों से मार्केट मैनिपुलेशन, अकाउंटिंग फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग कर रहा है।
असल में सदनू समूह को केंद्र की मोदी सरकार का पूरा सहयोग मिलता रहा है और उन्हें मोदी शाह का खास माना जाता है। लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोई पहुंच काम नहीं करती। हिंडेंनबर्ग की रिपोर्ट ने समूह को लेकर काफी रिसर्च के बाद ये रिपोर्ट जारी की। अदानी समूह पर कर और बैंकों से उसे कर्ज माफी की खबरें भी पहले आती रही हैं, लेकिन सरकार का हाथ हो ए के कारण समूह लगातार ऊपर चढ़ रहा था। अब ये रिपोर्ट जारी होने के बाद उसके शेयर धड़ाम हो रहे हैं । 

0/Post a Comment/Comments