मेरे पूर्वज कश्मीर से थे
जम्मू कश्मीर में मैंने जो देखा, उससे खुश नहीं हुआ। यहां के लोगों में दुख है। मेरा परिवार कश्मीर से ही निकला है। मेरे पूर्वज यहीं के है। मुझे महसूस हो रहा था कि मैं घर जा रहा हूं। यहां टारगेट किलिंग हो रही है। भाजपा वाले कहते हैं कि 370 हटने के बाद कश्मीर में सब ठीक हो गया। अगर यहां सब ठीक है तो अमित शाह को जम्मू से श्रीनगर तक पदयात्रा करनी चाहिए।
राहुल की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
- विपक्ष में बिखराव नहीं है, सब एकजुट होकर लड़ेंगे। यह BJP-RSS के खिलाफ विचारधारा की लड़ाई है।
- मीडिया को जो फोकस विपक्ष पर देना चाहिए, वो देती नहीं। जो हम बोलते हैं, वो मीडिया मिस कर जाती है।
- यात्रियों ने ईस्ट टू वेस्ट यात्रा के लिए कहा है, लेकिन अभी हमने तय नहीं किया है। तय होते ही बताएंगे।
- 135 दिन यात्रा थी। यह सिर्फ यात्रा नहीं थी। हम लोगों से जुड़कर उनसे हरसंभव संवाद करना चाहते थे।
- जम्मू-कश्मीर में जब लोकतंत्र बहाल होगा, तभी यहां की समस्या का समाधान होगा। लद्दाख के लोग भी यही चाहते हैं।
- RSS-BJP संसद, कानून और संस्थानों पर हमला कर रही है।
- मैं नोटबंदी, GST, चाइना और लोकतंत्र पर बात करना चाहता हूं, लेकिन संसद में वे माइक बंद कर देते हैं।
- आर्मी के व्यक्ति ने मुझसे कहा था कि लद्दाख में चीन ने 2000 वर्ग किमी एरिया पर कब्जा कर लिया है।
Post a Comment