राहुल गांधी ने श्रीनगर के लाल चौक में तिरंगा फहराया, नेहरू जी ने 1948 में फहराया था तिरंगा ...


कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को अपनी भारत जोड़ो यात्रा के तहत श्रीनगर में लाल चौक के ऐतिहासिक घंटाघर पर कड़ी सुरक्षा के बीच राष्ट्रीय ध्वज फहराया। तिरंगा फहराने के लिए घंटाघर की ओर रवाना होने से पहले राहुल ने सोनावर में यात्रा से 30 मिनट का विश्राम लिया और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मौलाना आज़ाद रोड स्थित मुख्यालय पहुंचे। यहीं पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने 1948 में लाल चौक पर तिरंगा फहराया था।

श्रीनगर के लाल चौक पर रविवार को राहुल गांधी ने तिरंगा फहराया। वह सुरक्षाकर्मियों की गाड़ी में वहां पहुंचे। उनके साथ बहन प्रियंका गांधी भी मौजूद थीं। तिरंगा फहराने के बाद राहुल की भारत जोड़ो यात्रा खत्म हो गई जबकि इसे 30 जनवरी को खत्म होना था। भास्कर को सूत्रों ने बताया कि लाल चौक के कार्यक्रम के बाद यात्रा खत्म कर दी गई। कांग्रेस दफ्तर में सोमवार को होने वाला कार्यक्रम भी रद्द कर दिया गया है।

राहुल गांधी के साथ जयराम रमेश, मल्लिकार्जुन खड़गे, जयराम रमेश, उमर अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती के शामिल होने की जानकारी है। पंथा चौक से अवामी नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रेसिडेंट मुजफ्फर शाह भी यात्रा में शामिल हुए हैं। 

यात्रा में शामिल हुईं महबूबा मुफ्ती
कांग्रेस की यात्रा में शनिवार को PDP चीफ महबूबा मुफ्ती अपनी बेटी इल्तिजा मुफ्ती के साथ शामिल हुईं। राहुल के साथ उनकी बहन प्रियंका गांधी भी नजर आईं। यात्रा के दौरान राहुल ने पुलवामा में 2019 में बम विस्फोट में शहीद हुए CRPF के 40 जवानों को श्रद्धांजलि दी।

0/Post a Comment/Comments