Preity Zinta: सांता क्लॉस बनी प्रीति जिंटा ने सजाया क्रिसमस ट्री, कहा- ‘क्रिसमस में हमेशा…

Preity Zinta as Santa Claus: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने क्रिसमस से पहले ही इस खास अवसर की तैयारी शुरू कर दी है। हाल ही में प्रीति दिल्ली आई थीं जहां उन्होंने अच्छा समय बिताया। इसके बाद अब प्रीति ने अपनी क्रिसमस की तैयारियों से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह सांता क्लॉस के रूप में क्रिसमस ट्री को सजाती नजर आ रही हैं। साथ ही उन्होंने कैप्शन में एक प्यार भरा नोट भी लिखा है। एक्ट्रेस के इस क्यूट वीडियो पर फैंस ने खूब रिएक्ट किया है।

Preity Zinta बनीं सांता क्लॉस

प्रीति जिंटा ने सोशल मीडिया पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से क्रिसमस से जुड़ा एक खास वीडियो शेयर किया है। क्लिप में एक्ट्रेस ने क्रिसमस ट्री को घंटी, बाल्स और फेरी लाइट्स से सजा रखा है। उनका यह ट्री काफी सुंदर लग रहा है साथ ही ट्री के पास कुछ गिफ्ट्स रखे भी साफ देखे जा सकते हैं। अपनी क्रिसमस की तैयारियां दिखने के बाद प्रीती ने क्लिप में खुदकों भी सांता क्लॉस के रूप में दिखाया है। उन्होंने सांता की तरह व्हाइट मूंछें और एक लाल और हरे रंग की लंबी टोपी लगा रखी है। वीडियो में एक्ट्रेस सांता की तरह “हो हो” बोलकर अपने फैंस को परफेक्ट क्रिस्टमास वाइब्स दे रही हैं।

‘क्रिसमस के बारे में हमेशा कुछ खास होता है’- प्रीति जिंटा

प्रीति जिंटा के वीडियो के साथ-साथ प्यारा भरा कैप्शन भी शेयर किया है। उन्होंने एक बड़े से नोट में लिखा है, ‘क्रिसमस के बारे में हमेशा कुछ खास होता है। साल का अंत, क्रिसमस ट्री लगाने का उत्साह और लिपटे गिफ्ट्स के बारे में जिज्ञासा, परिवार का एक साथ आना और बर्फ का इंतजार। यह साल बीत चुका है और नया साल शुरू होने से पहले मैं आप सभी को प्यार, रोशनी और एकजुटता से भरी छुट्टियों की शुभकामनाएं देना चाहती हूं।’ इसी के साथ एक्ट्रेस ने सभी को नए साल के लिए अपनी बेस्ट विशेज भी दी हैं।

फैंस ने किया रिएक्ट

प्रीति की इस वीडियो पर उनके फैंस ने जमकर रिएक्ट किया है। जहां कई लोगों ने पोस्ट पर कमेन्ट करते हुए प्रीति को क्रिसमस और नए साल के लिए अपनी शुभकामनाएं दी हैं वहीं बहुत से फैंस एक्ट्रेस की तारीफ करते भी नजर आए हैं। पोस्ट पर रिएक्ट कर एक यूजर ने लिखा “वाह..आपने क्रिसमस और नए साल के लिए मेरे बचपन की यादों को ताजा कर दिया मैम..यह जानकर अच्छा लगा कि आपने अभी भी उन भावनाओं को अपने अंदर जीवित रखा है। मेरी क्रिसमस और नया साल मुबारक हो।” वहीं दूसरे यूजर ने लिखा “क्यूटेस्ट सांता एवर”। इसके अलावा सभी ने कमेन्ट सेक्शन को प्यार भरे इमोजी से भर दिया है।

 

The post Preity Zinta: सांता क्लॉस बनी प्रीति जिंटा ने सजाया क्रिसमस ट्री, कहा- ‘क्रिसमस में हमेशा… appeared first on E24 Bollywood.

0/Post a Comment/Comments