Nysa Devgn Video: न्यासा देवगन ने दुबई में की न्यू ईयर पार्टी, हसीन मूव्स देख फैंस घायल

Nysa Devgn Video: न्यासा देवगन बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस स्टार किड्स में से एक हैं। काजोल और अजय देवगन की लाडली पर्दे से दूर रहने के बाद भी लाइमलाइट में छाई रहती हैं। न्यासा अपनी लाइफ को फुली एन्जॉय करती हैं जिसका सुबूत उनकी वायरल हो रही तस्वीरों और वीडियोज से साफ मिलता है। न्यासा फिलहाल न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए दुबई में हैं। वहीं से उनकी कुछ हसीन तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिन्हें देख फैंस घायल हो गए हैं।

Nysa Devgn की दुबई पार्टी 

वायरल तस्वीरों में न्यासा देवगन (Nysa Devgn) दोस्त ओरहान अवात्रामणि और मॉडल तानिया श्रॉफ के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। इस दौरान स्टारकिड ने मल्टीकलर का क्रॉप टॉप पहना हुआ है। साथ ही थाई हाई स्लिट ब्लैक स्कर्ट में पोज देती देखी जा रही हैं। इस दौरान ओरहान बीच में बैठ मुंह पर हाथ रख स्माइल करते देखे जा रहे हैं। न्यासा ने कर्ली ओपन बाल, ड्रामा आई और ग्लॉसी मेकअप के साथ अपना लुक कम्पलीट किया है। न्यासा की ये तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गई हैं।

Nysa Devgn Video

न्यासा देवगन का एक पार्टी वीडियो (Nysa Devgn Video) भी इंटरनेट जगत में धमाल मचा रहा है। इस क्लिप में स्टारकिड अपनी दोस्त के साथ मस्ती में थिरकती नजर आ रही हैं। न्यासा के मूव्स और उनका परफेक्ट फिगर फैंस का काफी अटैंशन ग्रैब कर रहा है। एक यूजर ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है,’आप बेहद स्टनिंग हैं।’ दूसरे ने लिखा है,’फैबुलस पर्सनैलिटी।’ वहीं एक अन्य लिखते हैं,’कोई इतना हसीन कैसे हो सकता है।’

न्यासा रखेंगी फिल्मों में कदम?

न्यासा देवगन पिछले कुछ समय से अपने गजब के ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर चर्चा में हैं। उनके इस ट्रांसफॉर्मेशन को देखकर लोगों को ऐसा लगने लगा है कि न्यासा शायद जल्द ही फिल्मों में कदम रखने वाली हैं। पर अजय देवगन ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि न्यासा ने अभी तक फिल्म लाइन में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई है। ऐसे में वो अभी नहीं बता सकते कि न्यासा बॉलीवुड में आएंगी या नहीं।

The post Nysa Devgn Video: न्यासा देवगन ने दुबई में की न्यू ईयर पार्टी, हसीन मूव्स देख फैंस घायल appeared first on E24 Bollywood.

0/Post a Comment/Comments