हीराबेन का आज सुबह हुए निधन, प्रधानमंत्री ने मां की अर्थी को दिया कंधा

Heeraben died this morning, Prime Minister gave shoulder to mother's bier

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन का 100 साल की उम्र में आज सुबह अहमदाबाद के अस्पताल में निधन हो गया ।सुबह 3 बजकर 30 मिनट पर उन्होंने आखिरी सांस ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। बता दें कि दो दिन पहले ही तबीयत बिगड़ने के बाद हीराबेन को

आज सुबह उनके निधन की खबर

अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पीएम मोदी उन्हें देखने के लिए अहमदाबाद भी गए थे। यह बताया गया था कि उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है। लेकिन आज सुबह उनके निधन की खबर आई। पीएम मोदी की मां के निधन की खबर सुनते ही शोक संवेदनाओं का तांता लग गया। इस खबर से जु़डे हर अपडेट के लिए इस पेज पर बने रहें।

कई बड़े नेताओं की प्रतिक्रियाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा मोदी के निधन के बाद पूरा देश शोक में डूब गया है। सोशल मीडिया पर जहां हजारों लोग दुख जता रहे हैं वहीं कई बड़े नेताओं की प्रतिक्रियाएं भी आने लगी हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने ट्वीट कर दुख जताया है।

अपनी मां के निधन पर भावुक हुए प्रधानमंत्री मोदी
Heeraben died this morning, Prime Minister gave shoulder to mother's bier

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी मां के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम... मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है। मैं जब उनसे 100वें जन्मदिन पर मिला तो उन्होंने एक बात कही थी, जो हमेशा याद रहती है कि काम करो बुद्धि से और जीवन जियो शुद्धि से।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दुख जताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी की पूज्य माताजी हीरा बा के स्वर्गवास की सूचना अत्यंत दुःखद है। मां एक व्यक्ति के जीवन की पहली मित्र और गुरु होती है जिसे खोने का दुःख निःसंदेह संसार का सबसे बड़ा दुःख है।

राहुल गांधी ने जताया दुख

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पीएम मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद मोदी जी की माताजी, श्रीमती हीरा बा के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। इस मुश्किल समय में, मैं उन्हें और उनके परिजनों को अपनी गहरी संवेदनाएं और प्यार व्यक्त करता हूं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पीएम मोदी की मां के निधन पर जताया दुख

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया दुख प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शोक व्यक्त किया।

शिवराज सिंह चौहान ने दुख जताया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दुख जताया।

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने दुख जताया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता हीराबेन मोदी के निधन पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने दुख जताया।

0/Post a Comment/Comments