एमपी में तबादले का इंतजार कर रहे कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। पीएम नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से 5 अक्टूबर तक ट्रांसफर हो सकेंगे। गृहमंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा ने बताया सीएम शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की मीटिंग में ये फैसला हुआ है। नरोत्तम मिश्रा ने कहा ट्रांसफर नीति पॉलिसी जल्द ही जारी की जाएगी। डॉ.हेडगेवार की कर्मस्थली में स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी स्मृतियों को संरक्षित करने के लिए स्मारक बनाया जाएगा।
शिवराज केबिनेट की बैठक के फैसले
- ट्रांसफर पर लगे प्रतिबंध हटेंगे। 17 सितंबर से 5 अक्टूबर तक ट्रांसफर हो सकेंगे। इसकी नीति जल्द आएगी।
- बालाघाट जिले के रामपायली में डॉ हेडगेवार स्मारक बनाया जाएगा।
- होमगार्ड जवानों को 2016 के नियम में दो महीने का ऑफ मिलता था कुछ लोगों को तीन साल में किसी को एक साल में दो माह का ऑफ मिलता था अब इसे सुधारकर तीन साल में दो माह का ऑफ मिलेगा।
- बाढ़ बचाओ आपदा प्रबंधन के लिए अतिरिक्त 950 स्वयंसेवी होमगार्ड सैनिक को एसडीईआरएफ में पदस्थ करने का फैसला हुआ।
- ऑटो रिक्शा विनिमय योजना 2021 को लागू करने का फैसला हुआ। इसमे शहरी और गैर शहरी क्षेत्र में अलग अलग परमिट दिए जाएंगे। अलग-अलग रंग होंगे। CNG ऑटो को छूट मिलेगी, ऑटो में पटिया लगाकर सवारी बिठाने पर प्रतिबंध रहेगा।
- भगवान बिरसा मुंडा स्वरोजगार योजना टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना, मुख्यमंत्री अनुसूचित जनजाति विशेष परियोजना, वित्तपोषण परियोजना को कैबिनेट ने मंजूरी दी।
लोक परिसंपत्ति विभाग की 4 संपत्तियां निजी फर्मों को देने की मंजूरी
- केबिनेट ने जबलपुर जिले के ग्राम मोहनिया तहसील रांझी में राजस्व विभाग की लाला लाजपत राय तीन करोड़ 51 लाख 51 हजार 515 रुपए में मेसर्स शक्ति एसोसिएट को दी जाएगी। सौ फीसदी राशि जमा होने पर यह जमीन फर्म को मिलेगी।
- भोपाल के हुजूर तहसील के खजूरी कला में सुधा अग्रवाल को सात करोड़ 75 लाख 50 हजार रुपए मैं 100% राशि जमा कराकर जमीन दी जाएगी।
- एस के इंटरप्राइजेज को चौरई जिला छिंदवाड़ा के प्लांट मशीनरी स्क्रैप की सौ फ़ीसदी राशि जमा कराने के बाद दी जाएगी
- वाणिज्य कर कार्यालय दमोह की एक करोड़ 33 लाख 84 हजार की संपत्ति संजय राय को देने की स्वीकृति हुई है जो 100% राशि जमा करने के बाद उन्हें दी जाएगी।
लाडली लक्ष्मी बेटियों को अब 1 लाख 43 हजार मिलेंगे
लाडली लक्ष्मी योजना-2 के लिए संशोधन विधेयक 2022 की मंजूरी दी गई। अब तक 1.18 लाख रुपये लाडली लक्ष्मी को मिलती थी। अब जब कॉलेज में आ जायेगी तब 25 हजार रुपए और मिलेंगे। लाडली लक्ष्मी योजना में कुल 1 लाख 43 हजार रुपये मिलेंगे।
दो विधेयक संशोधन के लिए विधानसभा भेजने की मंजूरी
मध्यप्रदेश वेट विधेयक 2022
मप्र मालसेवा कर संशोधन विधेयक 2022
(ये दोनों विधेयक संशोधन के लिए विधानसभा भेजे जाएंगे।)
ज्ञानवीर विश्वविद्यालय सागर की स्थापना एवं अध्यादेश को मंजूरी।
टाइम्स विश्वविद्यालय भोपाल का नाम बदलकर शुभम विश्वविद्यालय भोपाल करने की सहमति दी गई।
मध्य प्रदेश कास्ट चिरान विधेयक में संशोधन किया गया है। इसमें पहले जुर्माना और जेल का प्रावधान था। अब इसमें जेल का प्रावधान हटा दिया गया है। अब इसमें सिर्फ जुर्माने का प्रावधान रहेगा।
Post a Comment