भोपाल। भोपाल जिला भाजपा अध्यक्ष सुमित पचौरी की स्थिति पार्टी में अच्छी नहीं है। वह सभी को साथ लेकर चलने में असफल रहे और पार्टी में गुटबाजी को बढ़ावा दे रहे हैं। सुमित पचौरी, प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा के नजदीकी माने जाते हैं। इनकी नियुक्ति के समय भी कहा गया था कि वीडी शर्मा से नजदीकी के कारण सुमित को जिला अध्यक्ष का पद मिला है। सूत्रों के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा सुमित पचौरी से नाराज हो गए हैं। उन्होंने ही इस्तीफा मांग लिया है। वैसे प्रदेश अध्यक्ष के नजदीकी सूत्र बताते हैं कि सुमित का उनके घर पर जाना बंद कर दिया गया है। पिछले दिनों भोपाल में पचोरी ने फिल्म स्टार गोविंदा का कार्यक्रम कराया था, वीडी शर्मा भोपाल होते हुए भिनुस्मे नहीं गए थे, जबकि सीएम पहुंचे थे। अनबन के कारणों को लेकर चर्चा तेज है।
इस विषय में भारतीय जनता पार्टी के मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर ने बताया कि उनकी जानकारी में ऐसा कोई घटनाक्रम नहीं है। भोपाल में जिलाध्यक्ष बदलने की फिलहाल कोई योजना नहीं है। सुमित पचौरी ने कहा कि ना तो प्रदेश अध्यक्ष ने उनसे इस्तीफा मांगा है और ना ही उन्होंने कोई इस्तीफा दिया है। जहां तक जिला अध्यक्ष के बदलने का प्रश्न है तो भारतीय जनता पार्टी में संगठन के आदेश का सभी पालन करते हैं।
Post a Comment