दो-दो मंत्रियों को ग्रुप में तीन-चार जिलों का प्रभार:सिसोदिया- डंग को भोपाल, सीहोर की जिम्मेदारी


  • नरोत्तम मिश्रा, सुरेश धाकड - श्योपुर, सीधी, बैतूल
  • गोपाल भार्गव, ओमप्रकाश सखलेचा- आगर मालवा, खंडवा, सिंगरौली, झाबुआ
  • तुलसी सिलावट, भारत सिंह कुशवाह– भिंड, शिवपुरी, शाजापुर, रायसेन
  • विजय शाह, प्रद्युम्न सिंह तोमर - मंडला, अनूपपुर, उमरिया
  • जगदीश देवड़ा, इंदर सिंह परमार- ग्वालियर, बुरहानपुर, हरदा
  • बिसाहू लाल सिंह, रामखेलावन पटेल- धार, रतलाम, मंदसौर
  • यशोधरा राजे, सिंधिया उषा ठाकुर - विदिशा, कटनी, नीमच
  • भूपेंद्र सिंह, मीना सिंह - अशोक नगर, मुरैना, सतना, शहडोल
  • प्रेम सिंह पटेल, ओपीएस भदोरिया - निवाड़ी, पन्ना, नरसिंहपुर
  • कमल पटेल, गोविंद सिंह राजपूत- देवास, दमोह, उज्जैन
  • बृजेंद्र सिंह यादव राजवर्धन सिंह दत्तीगांव- जबलपुर, छिंदवाड़ा, राजगढ़, बालाघाट
  • विश्वास सारंग, बृजेंद्र प्रताप सिंह- सिवनी, छतरपुर, खरगोन
  • अरविंद भदौरिया, रामकिशोर कावरे- डिंडोरी, गुना, अलीराजपुर, रीवा
  • प्रभु राम चौधरी, मोहन यादव - टीकमगढ़, होशंगाबाद, इंदौर, बड़वानी
  • महेंद्र सिंह सिसोदिया हरदीप सिंह डंग- भोपाल, सीहोर, दतिया, सागर

प्रभार के जिले की व्यवस्था पर नहीं पडे़गा असर

दो-दो मंत्रियों के समूह में जिलों की जिम्मेदारी सिर्फ 17 सितंबर पीएम मोदी के जन्मदिन से शुरु हो रहे मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान तक ही रहेगी। 17 सितंबर से 31 अक्टूबर तक मंत्रियों के समूह इन जिलों में काम करेंगे। इसके बाद मंत्री अपने प्रभार के जिलों में पहले की तरह जिम्मेदारी संभालेंगे। यह व्यवस्था इसी अभियान के क्रियान्वयन और निगरानी के लिए बनाई गई है।

मंत्री ही तय करेंगे अपने साथियों का काम

सीएम शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर बनाए गए मंत्रियों के ग्रुप के कामकाज की रूपरेखा भी मंत्रियों के समूह ही तय करेंगे। मंत्रियों के चार प्रकार के समूह बनाए गए हैं जो मंत्रियों के कामकाज की रूपरेखा तैयार करेंगे।

0/Post a Comment/Comments