भाजपा ने जारी की 14 राज्यों के प्रभारियों की सूची:संबित पात्रा को नॉर्थ ईस्ट की कमान, मुरलीधर को MP और अरुण सिंह को राजस्थान मिला


नई दिल्ली
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने शुक्रवार को 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रभारी और सह प्रभारियों की घोषणा की। विनोद तावड़े और हरिश द्विवेदी को बिहार, ओम माथुर और नितिन नवीन को छत्तीसगढ़, विप्लव कुमार देव को हरियाणा, लक्ष्मीकांत वाजपेयी को झारखंड, पी मुरलीधर राव, पंकजा मुंडे और राम शंकर कठेरिया को मध्यप्रदेश, विजय रुपाणी और नरिनदर सिंह रैना पंजाब, विजय रुपाणी को चंडीगढ़, अरुण सिंह और विजया रहाटकर को राजस्थान, प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त किया गया है।

इसके साथ ही संबित पात्रा और ऋतुराज सिन्हा को नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों का कॉर्डिनेटर और जॉइंट कॉर्डिनेटर बनाया गया है।

0/Post a Comment/Comments