कल दोपहर दो बजे शपथ लेंगे नीतीश

बिहार में BJP और JDU का गठबंधन टूटने के बाद बुधवार दोपहर 2 बजे नीतीश कुमार एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ उपमुख्यमंत्री भी शपथ लेंगे। इसके लिए राजद नेता तेजस्वी यादव और उनकी पत्नी राजश्री का नाम चर्चा में है। हालांकि पहले शपथ ग्रहण शाम 4 बजे आयोजित किए जाने की खबर आई थी। मंगलवार शाम को नीतीश कुमार ने राज्यपाल फागू चौहान को 7 पार्टियों के 164 विधायकों के समर्थन की चिट्ठी सौंपी। इस मौके पर तेजस्वी यादव भी उनके साथ राजभवन में मौजूद थे।

0/Post a Comment/Comments