तिरंगा यात्रा में घुसे मवेशी, गुजरात के उप मुख्यमंत्री घायल
गुजरात के तमाम बाजार आजादी के अमृत महोत्सव के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के आह्वान पर 'हर घर तिरंगे' अभियान (Har Ghar Tiranga Campaign) की धूम मची है। सभी ने अपनी दुकान, फैक्ट्री, प्रतिष्ठान, बाजार और घर पर तिरंगा लगा लिया है। इस बीच गुजरात के पूर्व उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने शनिवार को मेहसाणा में तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान वह घायल हो गए, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल मवेशियों के एक झुंड के जुलूस में घुसने और हंगामा करने के बाद नितिन पटेल समेत कुछ अन्य लोग एक साथ घायल हो गए।
Post a Comment