महाकाल मंदिर में युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) कार्यकर्ताओं ने जमकर उत्पात मचाया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन पहुंचे थे। उनसे मिलने के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता महाकाल परिसर में पहुंच गए। सुबह करीब 10:30 बजे सूर्या के साथ कुछ कार्यकर्ता गर्भगृह में चले गए। बाकी कार्यकर्ताओं ने मंदिर के बैरिकेड्स तोड़कर नंदी हॉल में घुसने की कोशिश की।
Post a Comment