निलंबित भाजपा नेता सीमा 12 दिन की रिमांड पर, नौकरानी का आरोप- बंधक बनाकर किया टॉर्चर; जीभ से फर्श साफ करवाया

8 साल से नौकरानी को प्रताड़ित करने वाली रिटायर्ड IAS की पत्नी और निलंबित भाजपा नेता सीमा पात्रा को रांची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पात्रा गिरफ्तारी के डर से फरार होने की कोशिश में थी, उससे पहले अरगोडा पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पिछले दो दिनों से पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। पुलिस ने सीमा को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने सीमा को 12 सितंबर तक पुलिस रिमांड पर भेजा है।

29 साल की एक आदिवासी दिव्यांग लड़की को रिटायर्ड IAS महेश्वर पात्रा की पत्नी ने घर में काम करने के बहाने उसे 8 साल तक कैद करके रखा था। पीड़ित का नाम सुनीता है। उसने बताया कि उसे भरपेट खाना नहीं दिया जाता था। रॉड से पीटा जाता था और गर्म तवे से जलाया जाता था। फिलहाल उसे कैद से छुड़ाकर रांची रिम्स में भर्ती कराया गया है।

इधर, सीमा पात्रा ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि उनके ऊपर लगाए सभी आरोप झूठे हैं। मुझे फंसाया गया है। आज ही सीमा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।



0/Post a Comment/Comments