Viral Vedio : न झुकेगा, न रुकेगा… पेड़ पर हो रही थी शेर और तेंदुए की लड़ाई, हार-जीत छोड़िए जब डाल टूटी तो…

जंगल में अपना दबदबा कायम रखने के लिए शेर को कई लड़ाईयां लड़नी पड़ती है। लेकिन शेर अपनी ज्यादातर लड़ाईयां जमीं पर ही लड़ता है। लेकिन इस बार तेंदुए से उसे पता नहीं क्या दिक्कत हो जाती है कि वह उसे सबक सिखाने पेड़ पर चढ़ जाता है। पहले तो शेर को पेड़ पर चढ़ पाना ही बड़ी बात है, क्योंकि तेंदुआ, शेर के मुकाबले अधिक लचीला, हल्का और चढ़ने में तेज होता है।

जबकि शेर भारी शरीर के चलते ज्यादा ऊंचाई पर नहीं चढ़ता है। मगर इंटरनेट पर वायरल वीडियो में तो शेर, न सिर्फ पेड़ पर चढ़ता है। बल्कि लड़ने और तेंदुए को शिकार बनाने के चक्कर में वह पेड़ की कमजोर डाल तक पहुंच जाता है। ऐसे में जैसे ही डाली टूटती है, नजारा देखने लायक होता है। क्योंकि जाहिरतौर पर शेर भी 100 किलो पार होता है और तेंदुए का वजन भी 50 किलो से कम नहीं रहा होता!

तेंदुए अपना शिकार छिपाने के लिए पेड़ को सब से सेफ अड्डा मानते हैं। लेकिन भूख चीज ही ऐसी होती है कि जंगल के राज को भी वह पेड़ पर चढ़ने तक के लिए मजबूर कर देती है। हरे-भरे पेड़ की डाल पर शेर और तेंदुए के बीच भीषण युद्ध छिड़ा होता है। शिकार की होड़ में छिड़ी इस लड़ाई में तेंदुआ, किसी भी कीमत पर अपना शिकार छोड़ने के मूड में नहीं होता है।
जबकि शेर लगातार उसपर दबाव बनाकर उससे शिकार हथियाना चाह रहा होता है। ऐसे में शेर को भी यह नहीं पता लगता कि आखिर वो लड़ते-लड़ते कब पेड़ की डाली के किनारे पहुंच गया है। ऐसे में झपट्टा-झपट्टी में शेर जैसे ही जोर लगाता है, डाली टूटकर नीचे आ जाती है। अच्छा, तेंदुआ तो ऊपर से नीचे गिरने के बाद फिर भी उठ खड़ा होता है और भाग निकलता है।

पिंग पोंग बॉल की तरह तेंदुआ…
जबकि शेर वहीं खड़े होकर अपने शरीर को हुए नुकसान का आकलन करता नजर आता है। हालांकि, 11 सेकंड की यह फुटेज इसी के साथ खत्म हो जाती है। ऊपर से नीचे तेंदुआ कुछ इस प्रकार गिरता है, जैसे वह कोई बॉल हो। गिरने के तुरंत बाद वह उठता है और सरसराता हुआ भाग खड़ा होता है।

screenshot 20251016 1145431594198635812423484

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles