उत्कृष्ट सेवाओं के लिए श्री राधा कृष्ण मंच ने किया हाकम सिंह गुर्जर का सम्मान

भोपाल। पत्रकारिता एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए दैनिक दैनिक साध्य प्रकाश के स्थानीय संपादक एवं नर्मदा पुरम के जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह गुर्जर का सम्मान किया गया। श्री राधा कृष्ण मंच यादव गुर्जर पाल संगठन के संगठन विस्तार एवं अलंकरण समारोह में भोपाल के सेकंड स्टाफ स्थित गुर्जर भवन में मुझे उत्कृष्ट सेवाओं के लिए स्मृति चिन्ह देकर मध्य प्रदेश सरकार की अल्पसंख्यक राज्य मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर, श्री राधा कृष्ण मंच की महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती संजना कंसाना, मंच के संस्थापक एवं कार्यक्रम के आयोजक विष्णु पटेल,मुरैना के क्रांतिकारी विधायक दिनेश गुर्जर, सोहागपुर के जनपद अध्यक्ष जालम सिंह पटेल, पिपरिया गुर्जर विकास समिति के अध्यक्ष गिर्राज चौधरी, पूर्व जनपद सदस्य सुमन भैया चौधरी, भरत पटेल गुराड़ी, राम गुर्जर, रामस्वरूप यादव, मखन यादव, रमेश यादव, प्रांशु राणे, राकेश पटेल, उमेश पटेल सरपंच जबर सिंह गुर्जर, अमर सिंह मावई, श्रीमती विद्या यादव सहित कई वरिष्ठ जनों की मौजूदगी में सम्मानित किया गया।



