भोपाल। शिवपुरी के नवागत कलेक्टर अर्पित वर्मा चर्चा में आ गए हैं। उन्होंने एक सार्वजनिक कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को ‘महाराज साहब’ कहकर संबोधित किया।
अगर यह संबोधन किसी समर्थक या कार्यकर्ता ने किया होता, तो शायद इतनी चर्चा नहीं होती। लेकिन जब जिले के प्रशासनिक मुखिया ने मंच से ऐसा कहा, तो लोगों का ध्यान स्वाभाविक रूप से इस ओर गया।
दरअसल, सिंधिया शिवपुरी जिले के लुकवासा में जनसुनवाई के लिए पहुंचे थे। वे लोगों से लिए गए आवेदन जमा रहे थे, जबकि पास में कलेक्टर अर्पित वर्मा थैला लेकर खड़े थे, जिसमें आवेदन रखे जा रहे थे।
MP : जब कलेक्टर ने सिंधिया को कहा- ‘महाराज साहब’
