MP : अशोकनगर कलेक्टर के तबादले की अटकलें, समर्थन में उतरे लोग, आनंदपुर ट्रस्ट से जुड़ा है मामला

अशोकनगर. मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले स्थित अद्वैत मत का मुख्य आश्रम आनंदपुर ट्रस्ट है। यह एक बार फिर से विवादों के घेरे में है। मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि ट्रस्ट के कुछ लोगों ने दिल्ली हाईकमान से कलेक्टर आदित्य सिंह की शिकायत की है। साथ ही आरोप लगाया है कि जमीन नामांतरण के मामले में करोड़ों की डिमांड की है। इन चर्चाओं के बीच कलेक्टर के सपोर्ट में सोशल मीडिया पर लोग उतर आए हैं।


वहीं, इन चर्चाओं के बीच अशोकनगर कलेक्टर के ट्रांसफर की अटकलें हैं। इसे लेकर उनके समर्थन में लोगों ने सोशल मीडिया पर मोर्चा खोल दिया। कलेक्टर आदित्य सिंह के लिए आई सपोर्ट आदित्य सिंह के पोस्टर शेयर किए जा रहे हैं। साथ ही लोगों का कहना है कि उन्होंने अच्छा काम किया है।

आनंदपुर धाम ने साधी चुप्पी
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आनंदपुर ट्रस्ट के द्वारा बीजेपी हाई कमान से आईएएस अधिकारी अशोकनगर कलेक्टर आदित्य सिंह की जमीन के नामांतरण के मामले में करोड़ों की डिमांड की खबरें सामने आई। लेकिन इस शिकायत की स्थानीय स्तर पर ट्रस्ट के द्वारा किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं की गई।

भोपाल में कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप

वहीं, कांग्रेस में अनुसूचित जाति मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार ने कई आपत्तिजनक वीडियो भी मीडिया के सामने प्रस्तुत किया, जिसमें उन्होंने बताया कि किस तरह आश्रम के अंदर अनैतिक कृत होते हैं। वहीं, तीन IAS अधिकारियों के ब्लैकमनी ट्रस्ट द्वारा व्हाइट किया जा रहा है। कांग्रेस ने ट्रस्ट पर जमीन घोटाले के भी आरोप लगाए हैं।
गौरतलब है कि कलेक्टर आदित्य सिंह की इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। उनकी गिनती तेज तर्रार अधिकारियों के रूप में होती है। वह 2014 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। अशोकनगर में तैनाती के दौरान उन्होंने कई नवाचार किए हैं। साथ ही समय मिलने पर बच्चों के बीच स्कूल में भी पढ़ाने और बातें करने पहुंच जाते हैं।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles