MP : नरसिंहपुर में होटल में लूट बनी रहस्य…कर्मचारी ही निकले लुटेरे, 66 लाख बरामद, लूटी गई सही राशि नहीं बताई गई

नरसिंहपुर। पुलिस ने होटल कुसुमवैली में हुई 75-80 लाख रुपए की लूट होटल के ही कर्मचारियों ने मिलकर की थी। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 66 लाख रुपए नकद बरामद कर लिए हैं।

घटना सोमवार रात करीब 2:30 बजे की है। होटल कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी थी कि 3-4 नकाबपोश बदमाशों ने लूट को अंजाम दिया है। इसकी रिपोर्ट हालांकि 75-80 लाख की. लिखाई गई, लेकिन सूत्र बताते हैँ कि 3 से 4 करोड़ के बीच रकम वहां पर रखी थी, जो लूटी गई है।

एसपी डॉ. ऋषिकेश मीना ने डॉग स्क्वॉड और तकनीकी टीमों के साथ जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज की जांच में होटल मैनेजर चंद्रेश रजक का व्यवहार संदिग्ध मिला, जिससे पूरी साजिश का खुलासा हुआ।

नकली मारपीट और झूठी कहानी
जांच में पता चला कि होटल कर्मचारी अनुज कुमार को वहां रखी बड़ी नकदी की जानकारी थी, जो होटल मालिक ने रजिस्ट्री के लिए रखी थी। उसने यह जानकारी मैनेजर चंद्रेश और अन्य साथियों को दी।
आरोपियों ने वारदात को असली दिखाने के लिए नकली मारपीट की और झूठा अपराध स्थल तैयार किया, लेकिन सीसीटीवी फुटेज ने उनकी पोल खोल दी।

पुलिस ने इस मामले में चंद्रेश रजक, राकेश कुमार शुक्ला, अनुज कुमार वाल्मीकि और मोनू उर्फ टुईया बंशकार को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस अब फरार साथियों की तलाश और शेष राशि और हथियारों की बरामदगी में जुटी है।

पहला सवाल तो ये उठता है कि लूट की सही रकम क्यों नहीं लिखवाई गई? फिर, ये रकम आई कहाँ से? ये बताया गया है कि रजिस्ट्री करवानी थी, लेकिन बात जाम नहीं रही। एक चर्चा ये भी है कि नवीन अग्रवाल मंत्री राव उदय प्रताप सिँह का खास बताया जाता है और इस राशि से मंत्री का सम्बन्ध बताया जा रहा है। सच्चाई क्या है, अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। पुलिस लिखवाई गई रकम अभी बरामद नहीं कर पाई है। ये भी. कमाल की बात है की लूटी राशि 75 से 80 लाख लिखी गई है, इसमें पूरे 5 लाख का अंतर है। पुलिस उसमें भी उलझी है, आखिर बरामद कितने करे?

img 20260204 wa0002281296778994831375142064
img 20260204 wa0003281292517287935341855282

मंत्री जी के साथ नवीन  अग्रवाल…

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles