MP : ज्योतिरादित्य सिंधिया के स्वागत में उमड़े बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कुचली बच्ची, चीखती रह गई मासूम

ग्वालियर। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का स्वागत करने ग्वालियर रेलवे स्टेशन पहुंचे लोगों ने संवेदनहीनता की हद पार कर दी। बीजेपी कार्यकर्ताओं धक्का मुक्की से एक बच्ची गिर गई। वह कार्यकर्ताओं के पैरों तले दब गई। इस दौरान वह बेचारी चीखती रही पर अफरातफरी के माहौल में किसी ने उसका दर्द नहीं देखा। मासूम बच्ची के साथ यह हादसा शुक्रवार रात हुआ। बच्ची के पिता ने किसी तरह से अपनी बेटी को बचाया। उन्होंने कहा कि मेरी बेटी नीचे दब गई थी, वह रोती-चिल्लाती पर स्वागत में उमड़ी भारी भीड़ में से किसी ने उसकी नहीं सुनी पड़ी। इधर कुछ बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कहा कि बच्ची को कुचला नहीं था। भीड़ में उसे धक्का लग गया था।
बताया जा रहा है कि रात को ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के स्वागत के दौरान भारी भीड़ जुटने से अफरातफरी मच गई थी। पुलिस प्रशासन भीड़ को नियंत्रित नहीं कर सका। इस दौरान एक मासूम बच्ची कुचल गई। स्वागत करने आए कार्यकर्ताओं के पैरों के नीचे उसका पैर दब गया। वह दर्द के कारण चिल्लाती रही।
मासूम बच्ची को उसके पिता ने किसी तरह बचाया। बाद में उन्होंने बताया कि रात को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के स्वागत में उमड़ी भीड़ की धक्का-मुक्की में मेरी बच्ची दब गई। वह चीखती रही पर न कोई पुलिसकर्मी आया और न ही रेलवे का कोई कर्मचारी या आरपीएफ आगे आई। मैंने बड़ी मुश्किल से अपनी बच्ची को निकालकर उसकी जान बचाई।
ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के स्वागत में जुटी भारी भीड़ भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस प्रशासन पूरी तरह नाकाम रहा। बच्ची के दब जाने की घटना के बाद भी बीजेपी कार्यकर्ता केंद्रीय मंत्री का स्वागत करते रहे।





