भोपाल। सन् 1842 की बुंदेला क्रांति के महानायक राजा हिरदेशाह लोधी की पुण्यतिथि के अवसर पर 28 अप्रैल 2026 को आयोजित राजा हिरदेशाह लोधी शौर्य दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को मुख्य अतिथि के रूप में भोपाल के जंबूरी मैदान में शामिल होने के लिए लोधी समाज के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री जालम सिंह पटेल एवं जनप्रतिनिधियों ने भोपाल के स्टेट हैंगर पर आज आमंत्रण पत्र देकर आमंत्रित किया। सन् 1842 की बुंदेला क्रांति के महानायक राजा हिरदेशाह लोधी की पुण्यतिथि के अवसर पर दिनांक 28 अप्रैल 2026, मंगलवार को जम्बूरी मैदान भोपाल में राजा हिरदेशाह लोधी शौर्य दिवस मनाये जाने हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से लोधी समाज ने अनुरोध किया है कि 28 अप्रैल को क्रांति दिवस घोषित करने एवं राजा हिरदेशाह लोधी की शौर्य गाथा को पाठ्यक्रम में शामिल करने एवं 1842 के क्रांतिवीरों के परिवारों की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति पर शोध हेतु समिति का गठन किया जाए। लोधी समाज के प्रदेश अध्यक्ष जालम सिंह पटेल ने बताया कि मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में शामिल होने का आश्वासन दिया है। उन्होंने लोधी समाज के अलावा आजादी की लड़ाई में बुंदेला क्रांति में शामिल होने वाले सभी समाज के लोगों से शामिल होने की अपील की है।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को भोपाल के स्टेट हैंगर पर आमंत्रण पत्र देते समय लोधी समाज के प्रदेश अध्यक्ष जालम सिंह पटेल के अलावा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष कोक सिंह नरवरिया, प्रदेश महामंत्री प्रीतम सिंह लोधी, हरि सिंह वर्मा, डॉक्टर दिलीप लोधी, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष मंजू लोधी, महेंद्र लोधी, रामगोपाल राजपूत, एसएस राजपूत, युवा प्रदेश अध्यक्ष सरबजीत सिंह सहित समाज के कई प्रतिनिधि मौजूद रहे.
MP : 1842 की बुंदेला क्रांति के राजा हिरदेशाह की पुण्यतिथि कार्यक्रम 28 अप्रैल को भोपाल में होगा
